देश की खबरें | केरल के त्रिशूर में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में वेल्लीकुलंगरा के निकट 42 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके पड़ोसी ने चाकू घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
त्रिशूर (केरल), 20 अप्रैल केरल में वेल्लीकुलंगरा के निकट 42 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके पड़ोसी ने चाकू घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह विवाद पीड़ित के पालतू कुत्ते के आरोपी के आंगन में बार-बार घुसने को लेकर हुआ।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शिजो के रूप में हुई है, जबकि आरोपी जोसेफ (69) उसका पड़ोसी है।
इसने बताया कि दोनों के बीच शिजो के कुत्ते के बार-बार जोसेफ के आंगन में घुसने को लेकर पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी।
पुलिस ने बताया कि शनिवार रात जब कुत्ता फिर से आरोपी के आंगन में चला गया तो दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई और जोसेफ ने कथित तौर पर शिजो की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2025 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

