देश की खबरें | भोपाल जिला कलेक्ट्रेट परिसर में एक व्यक्ति ने वाहन में आग लगायी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भोपाल जिला कलेक्ट्रेट परिसर में एक व्यक्ति ने यह दावा करते हुए मंगलवार को एक वाहन को कथित तौर पर आग लगा दी और खुद पर भी पेट्रोल छिड़क लिया कि उसकी अर्जियों का समाधान नहीं हुआ।
भोपाल, 21 जनवरी भोपाल जिला कलेक्ट्रेट परिसर में एक व्यक्ति ने यह दावा करते हुए मंगलवार को एक वाहन को कथित तौर पर आग लगा दी और खुद पर भी पेट्रोल छिड़क लिया कि उसकी अर्जियों का समाधान नहीं हुआ।
होतम सिंह ने खुद पर भी पेट्रोल डाल लिया था लेकिन आसपास खड़े लोगों ने उसे काबू करके संभावित हादसे को टाल दिया।
कलेक्ट्रेट में साप्ताहिक जनसुनवाई के बाद हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
जिला अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि होतम सिंह ने एक वाहन में आग लगा दी। उन्होंने कहा कि होतम सिंह ने दावा किया है कि उसका एक मामला एसडीएम अदालत में और दूसरा उच्च न्यायालय में लंबित है।
सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उसने (होतम सिंह) एक व्यक्ति से धमकी मिलने का भी आरोप लगाया है। हम होतम सिंह के दावे की पुष्टि करेंगे और देखेंगे कि उसकी मदद कैसे की जा सकती है। अगर कोई उसे धमकी दे रहा है तो हम कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे और यह भी देखेंगे कि मामले की कैसे तेजी से सुनवायी की जा सकती है।’’
जिला प्रशासन को सौंपे गए एक पत्र में होतम सिंह ने एक व्यक्ति पर अपनी पारिवारिक संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)