एजेंसी न्यूज

दिल्ली में बुराड़ी चौक के पास उत्तर प्रदेश का एक व्यक्ति मृत मिला, शरीर पर हमले के निशान

उत्तरी दिल्ली में बुराड़ी चौक के समीप एक व्यक्ति का शव मिला जिस पर चाकू से हमले के जख्म के निशान हैं. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि युवक की चाकू गोदकर हत्या की गयी है.

दिल्ली में बुराड़ी चौक के पास उत्तर प्रदेश का एक व्यक्ति मृत मिला, शरीर पर हमले के निशान
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नयी दिल्ली, 29 मई : उत्तरी दिल्ली में बुराड़ी चौक के समीप एक व्यक्ति का शव मिला जिस पर चाकू से हमले के जख्म के निशान हैं. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि युवक की चाकू गोदकर हत्या की गयी है. पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) सागर सिंह कलसी ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के संभल के निवासी राकेश कुमार के रूप में की गयी है जो अपने बेटे की शादी के लिए रिश्तेदारों को न्यौता देने कुछ दिन पहले दिल्ली आया था. पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे बुराड़ी चौक पर मुख्य मार्ग के समीप उसका शव मिला.

परिवार ने पुलिस को बताया कि कुमार करीब 50,000 रुपये नकदी लेकर दिल्ली आया था और उसे निहाल विहार इलाके में नवीन (35) नामक व्यक्ति के पास ठहरना था. उन्होंने बताया कि नवीन और कुमार एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह जानते हैं. डीसीपी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को नवीन और कुमार ने द्वारका इलाके में शराब पी थी. नवीन को अपने मालिक का फोन आया कि संजीव (22) नाम के युवक की गाड़ी में कुछ दिक्कत हेा गयी है. दोनों वजीराबाद पहुंचे और संदीप के वाहन को ठीक किया. यह भी पढ़ें : Mumbai: डिंडोशी में 13 साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार

कलसी ने बताया कि इसके बाद संदीप और नवीन ने कुमार का पैसा लूटने की योजना बनायी. उन्होंने कुमार को चाकू मारा और उन्हें भी कुछ चोटें आयी. वे नवीन के पास से नकदी ले गए और शव को सड़क किनारे फेंक दिया. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके पास से खून के दाग लगे कपड़े, कुछ नकदी और एक वाहन बरामद किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2022 01:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).