एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सेवानिवृत्त कर्नल से 18.8 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में केरल से व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने एक सेवानिवृत्त कर्नल से 18.8 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में केरल के एक मछुआरे को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सेवानिवृत्त कर्नल से 18.8 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में केरल से व्यक्ति गिरफ्तार

नयी दिल्ली, सात जून दिल्ली पुलिस ने एक सेवानिवृत्त कर्नल से 18.8 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में केरल के एक मछुआरे को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 29 वर्षीय मछुआरे ने विदेशी मुद्रा बाजार में निवेश से उच्च रिटर्न दिलाने का वादा कर यह ठगी की थी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान केरल के कोल्लम जिला स्थित अझीकल निवासी श्रीजीत राजेंद्रन के रूप में हुई है और उसे उसके गृहनगर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि श्रीजीत को उसके एक दोस्त ने इस गिरोह में शामिल किया था और आसानी से पैसे कमाने के लिए वह इस गिरोह का सदस्य बना था।

इस साल की शुरुआत में, जोधपुर से एक और आरोपी सुनील को इसी गिरोह से जुड़े होने को लेकर गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह का सरगना कोल्लम का रहने वाला अनंधु लाल अब भी फरार है।

अधिकारी ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्नल, दिसंबर 2023 में एक महिला से मोबाइल फोन पर संदेश मिलने और कॉल आने के बाद उसके झांसे में आ गये थे। महिला ने अपनी पहचान 'क्यूट अरविन अंगिता' बताई थी।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) हर्ष इंदौरा ने कहा, ‘‘महिला ने उन्हें विदेशी मुद्रा बाजार में संभावित मुनाफे का भरोसा दिलाया और बार-बार निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया।’’

शिकायतकर्ता के अनुसार, उच्च रिटर्न दिलाने के बहाने उन्हें कई किस्तों में पैसे अंतरित करने के लिए सहमत किया गया और जब उन्होंने पैसे निकालने चाहे, तो इसके लिए अतिरिक्त भुगतान करने को कहा गया।

उन्होंने बताया कि आखिरकार उनसे कुल 18,80,818 रुपए ऐंठ लिए गए।

इस सिलसिले में 31 अगस्त 2024 को एक मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2025 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).