एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | भारत से प्रत्यर्पित व्यक्ति को बलात्कार और हत्या के जुर्म में दोषी पाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पिछले साल भारत से प्रत्यर्पित किये गये 35 वर्षीय एक व्यक्ति को एक दशक से भी अधिक समय पहले के बलात्कार के कई मामलों एवं हत्या के मामले में गुनहगार पाया गया है।

विदेश की खबरें | भारत से प्रत्यर्पित व्यक्ति को बलात्कार और हत्या के जुर्म में दोषी पाया गया

लंदन, 31 जुलाई पिछले साल भारत से प्रत्यर्पित किये गये 35 वर्षीय एक व्यक्ति को एक दशक से भी अधिक समय पहले के बलात्कार के कई मामलों एवं हत्या के मामले में गुनहगार पाया गया है।

अमन व्यास को बलात्कार के बाद मिशेल समरवीरा की हत्या तथा तीन अन्य महिलाओं के साथ बलात्कार करने का दोषी पाया गया है। ये अपराध मार्च, 2009 और मई 2009 के बीच उत्तर-पूर्व लंदन के वील्थमस्टो के विभिन्न स्थानों पर हुए थे।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: गांव के टॉयलेट में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम की मदद से वापस नदी में छोड़ा गया.

बृहस्पतिवार को लंदन की ओल्ड बेली अदालत में सुनवाई के आखिर में समरवीरा की हत्या के जुर्म में गुनहगार करार दिये जाने के अलावा व्यास को गंभीर जख्म पहुंचाने एवं बलात्कार के अन्य मामलों में दोषी ठहराया गया। उसे अगले महीने दक्षिण लंदन के क्रोउडॉन क्राउन कोर्ट में सजा सुनायी जाएगी।

मेट्रोपोलिटन पुलिस की जांच अधिकारी सर्जेंट शलीना शेख ने कहा, ‘‘ इस मामले में इंसाफ के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा लेकिन पीड़िताओं और उनके परिवारों ने गुनाहगार को अपने किये की सजा पाते हुए देखा है।’’

यह भी पढ़े | चुनाव में देरी नहीं चाहता लेकिन डाक मतपत्र से नतीजों में विलंब हो सकता है: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.

उन्होंने कहा कि यह मामला दस साल से अधिक समय तक चला और कई देशों में जांच चली एवं प्रत्यर्पण प्रक्रिया लंबी खिंची।

दस साल पहले व्यास का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चला था। 2011 में पुलिस को जांच में पता चला कि वह न्यूजीलैंड में है, फिर वह सिंगापुर चला गया। जुलाई, 2011 में ब्रिटिश पुलिस को भारतीय अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने नयी दिल्ली हवाई अड्डे पर व्यास नामक एक भारतीय नागिरक को गिरफ्तार किया है।

तब प्रत्यर्पण की प्रक्रिया चली और अक्टूबर, 2019 में जाकर मेट्रोपोलिटन पुलिस उसे नयी दिल्ली से लंदन ला पायी और उसे गिरफ्तार किया गया।

अदालत में यह पता चला कि उसने 24 साल की उम्र में ये अपराध किये। वह वील्थमस्टो में किसी अकेली महिला की ताक में तड़के निकल पड़ता था। उसने 59 साल की एक महिला को अपना पहला शिकार बनाया। घर लौट रही इस महिला से उसने बलात्कार किया। फिर उसने 46 साल की एक महिला को अपना शिकार बनाया। व्यास ने उसके बाद 32 साल की एक महिला पर यौन हमला किया। उसके बाद उसने 35 साल की विधवा समरवीरा को अपना शिकार बनाया। उसने उसे मार भी डाला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2020 08:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).