Pune Rape Case: पुणे में 'कूरियर डिलीवरी एजेंट' बनकर अज्ञात व्यक्ति ने की घिनौनी हरकत, घर में घुस युवती से किया दुष्कर्म
महाराष्ट्र के पुणे में एक अज्ञात व्यक्ति ने 'कूरियर डिलीवरी एग्जीक्यूटिव' (सामान पहुंचाने वाला) बनकर यहां एक फ्लैट में घुसकर 22 वर्षीय युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
पुणे, 3 जुलाई : महाराष्ट्र के पुणे में एक अज्ञात व्यक्ति ने 'कूरियर डिलीवरी एग्जीक्यूटिव' (सामान पहुंचाने वाला) बनकर यहां एक फ्लैट में घुसकर 22 वर्षीय युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे महाराष्ट्र के पुणे शहर के कोंढवा इलाके में एक हाउसिंग सोसायटी में हुई.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला का भाई किसी काम से बाहर गया था और वह फ्लैट में अकेली थी. शाम करीब साढ़े सात बजे एक व्यक्ति सामान पहुंचाने वाला बनकर फ्लैट में पहुंचा और उसने कथित तौर पर घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया." यह भी पढ़ें : पुणे : पुलिस ने राजमार्ग पर यौन उत्पीड़न-लूटपाट के मामले में एक आरोपी का रेखाचित्र जारी किया
अधिकारी ने कहा कि ऐसा बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने अपराध करने से पहले युवती पर स्प्रे का इस्तेमाल किया था, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है. पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

