एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | रामपुर में एक व्यक्ति ने चार लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रामपुर जिले के अजीम नगर थाना क्षेत्र के खोद में एक व्यक्ति ने शनिवार को एक किशोर समेत चार लोगों पर चाकू से हमला किया जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | रामपुर में एक व्यक्ति ने चार लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत

रामपुर (उप्र), चार मई रामपुर जिले के अजीम नगर थाना क्षेत्र के खोद में एक व्यक्ति ने शनिवार को एक किशोर समेत चार लोगों पर चाकू से हमला किया जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि हमलावर फरार है और उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।

पुलिस के अनुसार अजीम नगर क्षेत्र के खोद चौराहे पर एक व्‍यक्ति ने पंचर बनाने की दुकान के मालिक अमीर अहमद पर चाकू से हमला कर दिया, अमीर अपनी जान बचाने के लिए भागे लेकिन तब तक हमलावर ने उनके पेट में कई वार किए जिससे उनकी मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसने आस पास काम कर रहे शाकिर व राहत पर भी हमला किया। आरोपी ने एक किशोर पर भी हमला किया। हमले में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

जिला अस्पताल के चिकित्‍सा अधिकारी फ़साहत हुसैन ने बताया कि चार लोगों को ज़िला अस्पताल लाया गया था जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

रामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि हमलावर इस समय फरार है, पुलिस मामले की जांच में लगी है और शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2024 12:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).