देश की खबरें | मेघालय में सौतेली बेटी को गर्भवती करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी सौतेली बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
शिलांग, नौ जुलाई मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी सौतेली बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को मंगलवार की रात री-भोई जिले के एक गांव से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पत्नी ने एक जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी, जिसके बाद से वह वहीं छिपा हुआ था।
पीड़िता की मां को इस घटना के बारे में तब पता चला जब एक ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र की नर्सों ने उसे बताया कि उसकी बच्ची गर्भवती है।
इसके बाद लड़की ने अपनी मां को बताया कि उसके सौतेले पिता ने कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया है।
इसके बाद उसने मावलाई पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने कहा कि बच्ची को यहां के एक प्रसूति अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी अन्य जांच कराई गई। बच्ची को सात जुलाई को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पुलिस के अनुसार, पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने बताया कि आरोपी को री-भोई जिले के स्याद गांव से गिरफ्तार किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

