एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में व्यापारी से 54 लाख रुपये लूटने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने मेरठ के एक व्यापारी से 54 लाख रुपये लूटने के आरोप में 24 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में व्यापारी से 54 लाख रुपये लूटने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने मेरठ के एक व्यापारी से 54 लाख रुपये लूटने के आरोप में 24 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान अभिमन्यु के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात उस समय हुई जब शिकायतकर्ता संजय कौशिक आभूषण खरीदने के लिए मेरठ से चांदनी चौक जा रहे थे।

कौशिक ने पुलिस को बताया कि वह 54 लाख रुपये की नकदी से भरे दो थैले लेकर जा रहे थे। जब वह यमुना पुल के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें बताया कि उनकी कार से तेल का रिसाव हो रहा है। जब वह इसकी जांच करने गए तो दोनों लोग पैसों से भरे उनके थैले लेकर भाग गए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनकी शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, जिनमें से अभिमन्यु को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 45 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2024 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).