एजेंसी न्यूज

DelhiShocker: दिल्ली में युवती को छत से धक्का देकर मारने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तर पूर्व दिल्ली के अशोक नगर में 19 वर्षीय युवती से विवाद के बाद उसे छत से धक्का देकर मारने के आरोपी 26 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति बुर्के में था और उसने महिला को कथित तौर पर छत से धक्का दे दिया था.

DelhiShocker: दिल्ली में युवती को छत से धक्का देकर मारने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
(Photo Credits Twitter)

नयी दिल्ली, 24 जून : उत्तर पूर्व दिल्ली के अशोक नगर में 19 वर्षीय युवती से विवाद के बाद उसे छत से धक्का देकर मारने के आरोपी 26 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति बुर्के में था और उसने महिला को कथित तौर पर छत से धक्का दे दिया था.

पुलिस सूत्रों ने कहा कि दोनों रिश्ते में थे और महिला इस बात से परेशान थी कि व्यक्ति दूसरी महिला से शादी कर रहा है. अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रामपुर के निवासी तौफीक को सोमवार की सुबह युवती को छत से धकेलने के आरोप में मंगलवार को देर रात गिरफ्तार किया गया. महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया जिसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या के आरोप जोड़े. यह भी पढ़ें : उप्र : गोरखपुर हवाई अड्डे पर नया टर्मिनल बनाने के लिए हुआ एमओयू

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तौफीक पांचवीं मंजिल पर स्थित महिला के घर में बुर्का पहने हुए आया था तभी उनके बीच विवाद हुआ था. घटना सोमवार सुबह हुई और ज्योति नगर थाने को सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास इसकी सूचना मिली. घटना की कड़ियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2025 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).