देश की खबरें | कार्यकारियों का मेल हैक कर कंपनियों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के ई—मेल हैक कर कंपनी के अकाउंटेंट से अपने बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करने के लिये कहने वाले गिरोह के 34 साल के एक सदस्य को चार साल की तलाश के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के ई—मेल हैक कर कंपनी के अकाउंटेंट से अपने बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करने के लिये कहने वाले गिरोह के 34 साल के एक सदस्य को चार साल की तलाश के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी की पहचान तेजस यशवंत परमार के रूप में की गयी है । वह गुजरात के बलसाड जिले का रहने वाला है और फिलहाल गुरूग्राम के सेक्टर 53 में किरायेदार के रूप में रहता है ।

यह भी पढ़े | दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार 21 अक्टूबर से 15 नवंबर तक ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ अभियान का करेगी शुरुआत- पर्यावरण मंत्री गोपाल राय.

पुलिस ने बताया कि एक प्रतिष्ठित कंपनी में बतौर अकाउंट प्रबंधक काम करने वाले अमरनाथ शुक्ल ने 12 जुलाई 2016 को इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी थी । इसके बाद मामले मी जांच शुरू की गयी ।

शिकायत में शुक्ला ने आरोप लगाया कि कंपनी के निदेशक के आधिकारिक ई—मेल आईडी से उन्हें एक मेल मिला जिसमें परमार के खाते में पांच लाख 90 हजार रुपये स्थानांतरित करने के लिये कहा गया था ।

यह भी पढ़े | Durga puja Pandal: कोलकाता HC ने दिए निर्देश, दुर्गा पूजा पंडालों में नहीं होगी आम पब्लिक की एंट्री.

इसके बाद, शुक्ला ने एक लाख रुपये परमार के खाते में भेज दिये । लेकिन बाद में उसे पता चला कि निदेशक का ई—मेल हैक हो गया है ।

सदर बाजार पुलिस थाने में इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया ।

जांच के दौरान पुलिस ने शुक्ला से उस बैंक खाते की विस्तृत जानकारी ली जिसमें पैसा भेजने के लिये कहा गया था । पुलिस को पता चला कि यह खाता परमार का है जिसमें मुंबई के विरार पश्चिम का पता अंकित है ।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एंटो अलफांस ने कहा, ''हालांकि, बैंक के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर के बारे में पता चला कि यह काम नहीं कर रहा है । उसके मुंबई के पते पर छापेमारी की गयी लेकिन वह नहीं मिला ।

उन्होंने बताया कि बाद में पैन कार्ड से उसका मोबाइल नंबर पता कर उसकी कॉल डिेटेल निकाली गयी तो पता चला कि वह गुरूग्राम में है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\