एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के वेलकम इलाके में दो भाइयों पर चाकू से हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में विवाद को लेकर दो भाइयों पर चाकू से हमला करने के आरोप में 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली के वेलकम इलाके में दो भाइयों पर चाकू से हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 26 फरवरी उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में विवाद को लेकर दो भाइयों पर चाकू से हमला करने के आरोप में 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान तुषार उर्फ ​​तुशी के रूप में हुई है और उसके पास से अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को 24 फरवरी को सूचना मिली थी कि शिवा (19) और योगेश उर्फ ​​आदित्य (20) पर चाकू से हमला कर दिया गया है और उनका जीटीबी अस्पताल में इलाज जारी है।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच करने पर पता चला की पीड़ितों और आरोपी तुषार के बीच पहले झगड़ा हुआ था और इसी वजह से यह हमला किया गया था। झगड़े के दौरान तुषार ने कथित तौर पर चाकू निकाला और दोनों पर हमला कर दिया और फिर भाग गया।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

उसने बताया कि तुषार को वेलकम इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2025 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).