देश की खबरें | ‘ब्लू लाइन’ पर मेट्रो के सामने कूदा एक यात्री, मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली मेट्रो की ‘ब्लू लाइन’ के तिलक नगर स्टेशन पर बृहस्पतिवार को एक यात्री मेट्रो के आगे कथित तौर पर कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, एक सितंबर दिल्ली मेट्रो की ‘ब्लू लाइन’ के तिलक नगर स्टेशन पर बृहस्पतिवार को एक यात्री मेट्रो के आगे कथित तौर पर कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना सुबह आठ बजकर 34 मिनट पर हुई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना की वजह से दिल्ली मेट्रो की ‘ब्लू लाइन’ पर सेवाओं में विलंब हुआ।
‘ब्लू लाइन’ दिल्ली के द्वारका सेक्टर-21 को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी सेंटर/वैशाली से जोड़ती है।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्विटर पर यात्रियों को सेवाओं में विलंब की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘ द्वारका सेक्टर-21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी सेंटर /वैशाली के बीच ब्लू लाइन पर सेवाओं में विलंब है, क्योंकि एक यात्री तिलक नगर स्टेशन पर पटरी पर आ गया। अन्य लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)