देश की खबरें | सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी की इमारत का एक हिस्सा ढहा, हादसे में दो मजदूरों की मौत, तीन घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा में शुक्रवार को सोलर पैनल बनाने वाली एक कंपनी की इमारत का अगला हिस्सा अचानक गिरने से उसमें दब कर कम से कम दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 31 जुलाई नोएडा में शुक्रवार को सोलर पैनल बनाने वाली एक कंपनी की इमारत का अगला हिस्सा अचानक गिरने से उसमें दब कर कम से कम दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

अपर पुलिस आयुक्त श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर-11 में स्थित सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी शक्ति टेक्नोफैब प्रोडक्ट औद्योगिक भवन की एक इमारत का अगला हिस्सा शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक गिर गया।

यह भी पढ़े | तेलंगाना: कोरोना वायरस के कारण, 51 साल के मोहम्मद नूरुद्दीन ने 33 साल बाद उत्तीर्ण की दसवीं की परीक्षा, जानें पूरा मामाला.

उन्होंने बताया कि इस हादसे में जयनेंद्र ठाकुर, गोपी और राहुल सहित पांच मजदूर दब गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मलबे में फंसे पांच मजदूरों को बाहर निकाला।

गांगुली ने बताया कि पांचों को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया।

यह भी पढ़े | कोरोना के झारखंड में 826 नए मरीज पाए गए, 2 की मौत: 31 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस बीच, लखनऊ में जारी एक बयान के मुताबिक, घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त को मौके पर पहुंचने का आदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने घायलों के इलाज का उचित प्रबंध करने का निर्देश भी सिंह को दिया।

वहीं, घटनास्थल का दौरा करने के बाद पुलिस आयुक्त ने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए नोएडा प्राधिकरण की एक टीम भी पहुंची है।

गांगुली ने बताया कि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने जयनेंद्र ठाकुर और गोपी को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, अन्य घायल मजदूरों की हालत अब खतरे से बाहर है।

उन्होंने बताया कि घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\