देश की खबरें | मोदी के नेतृत्व में देश के विकास की नयी कहानी लिखी जा रही है -नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है और वैश्विक अर्थव्यवस्था में चमकदार बनकर उभरा है जबकि कई देश मंदी से गुजर रहे हैं।

गिरिडीह, 22 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है और वैश्विक अर्थव्यवस्था में चमकदार बनकर उभरा है जबकि कई देश मंदी से गुजर रहे हैं।

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा पूरे देश में चलाये जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत बृहस्पतिवार को यहां आयोजित रैली में नड्डा ने कहा कि सरकार ‘अमृत काल’ में देश को विकसित बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस चाहे जितना विरोध कर ले, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस मोदी जी का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगी है जो बहुत ही दुख की बात है।''

नड्डा ने आरोप लगाया, ''झारखंड में अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार में कांग्रेस शामिल है।''

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब दुनिया के नेता और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) प्रधानमंत्री मोदी के नजरिये और कार्यशैली को लेकर उनकी प्रशंसा कर रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस की बौखलाहट दुखद है।

नड्डा ने आरोप लगाया कि अवैध बांग्लादेशी प्रवासी झारखंड सरकार के संरक्षण में राज्य की आदिवासी महिलाओं का शोषण कर रहे हैं।

नड्डा ने कहा, ‘‘बांग्लादेशी और रोहिंग्या लोग संथाल परगना की आदिवासी बहनों का शोषण कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान