एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया, संक्रमितों की संख्या 4391 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या 4,391 हो गयी।

देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया, संक्रमितों की संख्या 4391 हुई

आइजोल, 12 फरवरी मिजोरम में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या 4,391 हो गयी।

एक अधिकारी ने बताया कि लुंगलेई जिले में 11 वर्षीय लड़की में संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि मरीजों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान नया मामला सामने आया।

उन्होंने बताया कि राज्य में 21 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि 4,361 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण से नौ लोगों की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल 2,19,250 नमूनों की जांच की गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 1207 नमूने की जांच की गयी।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ ललजावमी ने बताया कि 11,046 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 के टीके दिए गए हैं।

अधिकारी के मुताबिक टीकाकरण के लिए अग्रिम मोर्चे के 27,000 कर्मियों ने पंजीकरण कराया है और उनके लिए जल्द ही टीकाकरण अभियान की शुरुआत होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2021 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).