एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एक और व्यक्ति को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में अबतक सामने आए कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,017 हो गई है।

देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया

पोर्ट ब्लेयर, 27 फरवरी अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एक और व्यक्ति को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में अबतक सामने आए कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,017 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि संक्रमण का नया मामला पूर्व में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की जांच के दौरान सामने आया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह में इस समय तीन उपचाराधीन मरीज हैं जिनमें से सभी दक्षिण अंडमान जिले के हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश के दो अन्य जिले उत्तर एवं मध्य अंडमान निकोबार कोविड-19 से मुक्त हो गए है क्योंकि इन जिलों में कोई उपचाराधीन मरीज नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि अबतक केंद्र शासित प्रदेश में 4,952 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 62 लोगों की जान गई है।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में शुक्रवार तक 6,451 स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगाया गया है जिनमें 2,565 लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2021 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).