देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक नया मामला, संक्रमितों की संख्या 16,828 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया है, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,828 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
ईटानगर, 31 जनवरी अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया है, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,828 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि एक नया मामला ईस्ट सियांग जिले से सामने आया है।
राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि इस अवधि में कोई मरीज संक्रमण मुक्त नहीं हुआ , और स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 16,758 बनी हुई है।
राज्य में स्वस्थ होने की दर 99.58 फीसदी है और संक्रमण दर 0.08 फीसदी तथा मृत्यु दर 0.33 फीसदी है।
अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 14 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 56 मरीजों की मौत हो चुकी है।
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर दिमांग पोडुंग ने बताया कि अब तक 16,736 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2021 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

