एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गढ़चिरौली में एक नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, छह लाख रु का था इनाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक नक्सली ने मंगलवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया जिसपर छह लाख रुपये का इनाम घोषित था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गढ़चिरौली में एक नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, छह लाख रु का था इनाम

गढ़चिरौली, 28 मई महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक नक्सली ने मंगलवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया जिसपर छह लाख रुपये का इनाम घोषित था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक बयान के अनुसार पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के निवासी गणेश गट्टा पुनेम ने पुलिस उपमहानिरीक्षक (अभियान) जगदीश मीणा के सामने आत्मसपर्मण कर दिया।

पुनेम को 2017 में भमरामगढ़ एलओएस से संबद्ध आपूर्ति दल का सदस्य नियुक्त किया गया था। अगले साल उसे इस दल का उपकमांडर बना दिया गया।

बयान के अनुसार वह 2017 एवं 2022 में बीजापुर में क्रमश: मिर्तूर और टिम्मेनार मुठभेड़ों में शामिल रहा था।

पुलिस के मुताबिक पुनेम ने कहा कि उसने चिकित्सा सुविधाओं के अभाव, विकास कार्यों के लिए तय रकम में वरिष्ठों द्वारा हेराफेरी एवं अन्य वजहों से आत्मसमर्पण किया है।

पुलिस ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले इस नक्सली को राज्य एवं केंद्र की पुनर्वास नीति के अनुसार पांच लाख रुपये मिलेंगे।

बयान में कहा गया है कि पिछले दो सालों मे 14 दुर्दांत माओवादियों ने गढ़चिरौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने आश्वासन दिया है कि आत्मसमर्पण करने और समाज की मुख्य धारा से जुड़ने को इच्छुक नक्सलियों को सभी जरूरी सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2024 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).