एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अच्युतानंदन के स्वास्थ्य में मामूली सुधार, विजयन अस्पताल देखने पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल का दौरा पड़ने के बाद तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता वी एस अच्युतानंदन की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है। चिकित्सकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अच्युतानंदन के स्वास्थ्य में मामूली सुधार, विजयन अस्पताल देखने पहुंचे

तिरुवनंतपुरम, 24 जून दिल का दौरा पड़ने के बाद तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता वी एस अच्युतानंदन की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है। चिकित्सकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नवीनतम मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, अच्युतानंदन अब भी निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती हैं और हृदय रोग विशेषज्ञ, नेफ्रोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट और अन्य की एक विशेष चिकित्सा टीम उनका इलाज कर रही है।

उन्होंने कहा, "उनकी स्वास्थ्य स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है।"

इस बीच, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन अच्युतानंदन को देखने के लिए सुबह अस्पताल पहुंचे। हालांकि, उन्होंने बाहर इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों से बात नहीं की।

केरल की राजनीति में एक कद्दावर हस्ती अच्युतानंदन हाल के वर्षों में उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और सार्वजनिक जीवन से दूर रहे हैं। वह उस समूह के आखिरी जीवित नेता हैं, जिसने 1964 में कम्युनिस्ट पार्टी में ऐतिहासिक विभाजन के बाद माकपा की स्थापना की थी।

अच्युतानंदन 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे। सात बार विधायक रहे अच्युतानंदन ने अपने राजनीतिक जीवन में 10 बार चुनाव लड़ा, जिनमें से केवल तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2025 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).