एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बलिया में नाबालिग किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार; आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बलिया में नाबालिग किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार; आरोपी गिरफ्तार

बलिया (उत्तर प्रदेश), 28 जुलाई जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 साल की किशोरी 12 जुलाई को लापता हो गयी। इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर 13 जुलाई को थाना क्षेत्र के ही नारायण पाली गांव निवासी धनु कुमार के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अगवा) व 504 (शांति भंग के इरादे से जानबूझकर उकसाना) में नामजद मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि किशोरी ने 26 जुलाई को वापस आने के बाद बताया कि धनु ने उसे अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मामले में भारतीय दंड संहिता की धाराएं 366 (इच्छा के विरूद्ध विवाह के लिए अपहरण) व 376 (दुष्कर्म) व यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम जोड़ा है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस आनंद ने बताया कि पुलिस ने आरोपी धनु कुमार को थाना क्षेत्र के चांदपुर चट्टी से शुक्रवार को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2023 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).