एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड के दुमका में पश्चिम बंगाल की एक नाबालिग लड़की के साथ किया गया सामूहिक बलात्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के दुमका में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने आयी पश्चिम बंगाल की एक नाबालिग लड़की के साथ पांच लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड के दुमका में पश्चिम बंगाल की एक नाबालिग लड़की के साथ किया गया सामूहिक बलात्कार

दुमका (झारखंड), 13 जून झारखंड के दुमका में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने आयी पश्चिम बंगाल की एक नाबालिग लड़की के साथ पांच लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

लड़की ने शिकारीपारा थाने में इस वारदात की शिकायत दर्ज करायी जो झारखंड की राजधानी से करीब 310 किलोमीटर दूर है।

दुमका के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा, ‘‘ यह घटना 11 और 12 जून की दरम्यानी रात में हुई। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस मामले के सिलसिले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।’’

खेरवार ने कहा कि लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके साथ पांच लोगों ने बलात्कार किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ लड़की नाबालिग है लेकिन उसकी असली उम्र का पता किया जा रहा है और उसकी पुष्टि की जा रही है।’’

पीड़िता ने पुलिस से कहा कि वह शिकारीपारा थानाक्षेत्र के एक गांव में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए पश्चिम बंगाल से झारखंड आयी है।

पुलिस अधीक्षक ने उसकी शिकायत के हवाले से कहा, ‘‘ वह 11 जून की आधी रात में घूम रहे थे, तब उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।’’

शिकारीपारा के थाना प्रभारी हरिप्रसाद शाह ने कहा कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2024 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).