देश की खबरें | मानसिक रूप से अस्थिर एक व्यक्ति ने मां को बंधक बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा विधानसभा के पास बृहस्पतिवार को एक युवक ने अपनी मां को चाकू का भय दिखा कर बंधक बना लिया, लेकिन क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों ने महिला को सकुशल मुक्त करा लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, एक अक्टूबर ओडिशा विधानसभा के पास बृहस्पतिवार को एक युवक ने अपनी मां को चाकू का भय दिखा कर बंधक बना लिया, लेकिन क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों ने महिला को सकुशल मुक्त करा लिया।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Delhi Violence: दिल्ली हिंसा मामले में अदालत ने शरजील इमाम की न्यायिक हिरासत 22 अक्टूबर तक बढ़ाई.

उन्होंने बताया कि युवक मानसिक बीमारी से पाड़ित है, उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया गया है।

राज्य विधानसभा की इमारत के पास सचिवालय मार्ग पर युवक ने अचानक एक चाकू निकाला और अपने साथ चल रही महिला के गले पर लगा दिया।

यह भी पढ़े | IPL Betting: गोवा में आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे पांच लोग गिरफ्तार.

विधानसभा का सत्र चलने के कारण क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है और इस कारण पुलिसकर्मी तत्काल वहां पहुंच गए और युवक से बात करने लगे। उस वक्त युवक अपनी मां के गले से चाकू सटाए हुए था। कुछ देर बाद पुलिस ने युवक पर काबू पा लिया।

पुलिस ने बताया कि युवक किसी नेता के बारे में बात कर रहा था लेकिन उसकी बातों में कोई तालमेल नहीं था।

उन्होंने बताया कि मुक्त कराई गई महिला ने युवक को अपना बेटा बताया है।

भुवनेश्वर-कटक की पुलिस कमिश्नरी ने ट्वीट किया,‘‘ मानसिक रोग से पीड़ित एक युवक ने राज्य विधानसभा की सुरक्षा परिधि के बाहर अपनी मां को बंधक बना लिया। पुलिस अधिकारियों ने संयम के साथ स्थिति को संभाला और महिला को मुक्त करा लिया।’’

उसने कहा,‘‘ पुलिस अधिकारियों को संयम रखने और पेशवर दक्षता के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। युवक को एससीबी मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग में भेजा जा रहा है। सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगी है।’’

मुक्त कराए जाने के बाद महिला ने बताया कि उसके बेटे ने चिकित्सकीय जांच के लिए साथ में अस्पताल चलने को कहा था और जब वे यहां से गुजर रहे थे तभी अचानक ये घटना हुई।

पुलिस उपायुक्त यू एस दास ने कहा कि प्रारंभिक जांच और महिला से प्राप्त जानकारी से पता चलता है कि युवक को तत्काल मनोरोग उपचार की आवश्यकता है और उसे अस्पताल भेजने के लिए कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि घटना प्रतिबंधित क्षेत्र के बाहर हुई और वहां तैनात पुलिस अधिकारियों ने संयम और सावधानी के साथ स्थिति को संभाला।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सुरेश रोउत्रे ने कहा कि राज्य विधानसभा के पास ,जहां सत्र चल रहा है वहां इस प्रकार की नाटकीय घटना यह दिखाती है कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

उन्होंने कहा,‘‘यह खुफिया विफलता का संकेत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\