देश की खबरें | पोंटिंग के परिवार का एक सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव, मुख्य कोच पांच दिन के पृथकवास में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के परिवार का एक सदस्य कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आया है जिससे उन्हें पांच दिन के पृथकवास में रहना होगा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के परिवार का एक सदस्य कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आया है जिससे उन्हें पांच दिन के पृथकवास में रहना होगा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पोंटिंग हालांकि वायरस की जांच में नेगेटिव आये हैं लेकिन फ्रेंचाइजी पिछले कुछ दिनों कोविड-19 मामलों से जूझ रही है। टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने आईपीएल मैच से पहले यह घोषणा की।

पोंटिंग का परिवार पृथकवास सुविधा में है।

दिल्ली कैपिटल्स ने एक बयान में कहा, ‘‘पोंटिंग हालांकि दो बार जांच में नेगेटिव आये हैं। टीम के सर्वश्रेष्ठ हित को देखते हुए प्रबंधन और मेडिकल टीम ने फैसला किया है कि वह पांच दिन तक पृथकवास में रहेंगे क्योंकि वह एक करीबी संपर्क हैं। ‘‘

इसमें कहा गया, ‘‘इसलिये वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आज रात के मैच के लिये मैदान पर उपस्थित नहीं होंगे। फ्रेंचाइजी ने मौजूदा परिस्थिति में पोंटिंग और उनके परिवार की निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया है। ’’

बायो-बबल में सभी पॉजिटिव मामलों पर नजर रखी जा रही है।

बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच तय समय पर खेला गया, हालांकि दिल्ली के दल में छठा पॉजिटिव मामला आने से मैच के आयोजन पर अनिश्चितता के बादल मंडरा गये थे। इससे बायो-बबल उल्लघंन पर कुछ गंभीर सवाल उठाये गये।

टिम सिफर्ट टीम के छठे पॉजिटिव सदस्य थे जबकि आस्ट्रेलियाई आल राउंडर मिशेल मार्श सोमवार को पॉजिटिव आये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\