जम्म-कश्मीर के डोडा जिले से हिज्बुल मुजाहिदीन का एक सदस्य गिरफ्तार
अधिकारियों ने बताया कि डोडा के गुंडाना इलाके के तंताना गांव से बुधवार को गिरफ्तार किए गए 27 वर्षीय आतंकवादी तनवीर अहमद द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया ।
जम्मू, सात मई जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से हिज्बुल मुजाहिदीन का 22 साल का एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक पिस्तौल और एक वायरलेस सेट बरामद किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि डोडा के गुंडाना इलाके के तंताना गांव से बुधवार को गिरफ्तार किए गए 27 वर्षीय आतंकवादी तनवीर अहमद द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया ।
अधिकारियों के अनुसार अहमद ने हिज्ब के आतंकवादी हारून के संबंध में आलम का नाम बताया था। हारून जनवरी में एक मुठभेड़ में मारा गया था।
अधिकारियों ने बताया गया कि स्वंदा इलाके से पुलिस और सेना के एक संयुक्त दल ने आलम को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आलम ने बताया कि उसने आतंकवादियों द्वारा दी गई एक पिस्तौल और वायरलेस सेट को छुपाया है। इसके बाद उसे शिवा गांव ले जाया गया, जहां से एक पिस्तौल और एक वायरलेस सेट बरामद किया गया ।
अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

