देश की खबरें | सात मामलों में ‍वांछित गोगी गिरोह का एक सदस्य दिल्ली में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोगी गिरोह के 32 वर्षीय एक सदस्य को मंगलवार की सुबह यहां पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो अगस्त गोगी गिरोह के 32 वर्षीय एक सदस्य को मंगलवार की सुबह यहां पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शाहबाद डेयरी निवासी भगवान सिंह उर्फ मुकेश (32) के पास से तीन कारतूस और एक अर्द्ध स्वाचालित पिस्तौल बरामद की गयी।

अधिकारी ने बताया कि भलस्वा कचरा स्थल के पास हुई मुठभेड़ में आरोपियों ने तीन और पुलिस ने दो बार गोलीबारी की। इस दौरान सिंह के पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि सिंह को 24 मई को शाहबाद डेयरी इलाके में सतीश नाम के व्यक्ति के अपहरण और हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन वह किसी तरह भाग निकला था।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी हत्या, हत्या के प्रयास और पुलिसकर्मियों पर हमले समेत सात से अधिक मामलों में शामिल है।

उन्होंने बताया कि वह 2016 के हत्या के एक मामले में भी दोषी है और सजा के खिलाफ उसकी अपील दिल्ली उच्च न्यायालय में लंबित है।

पुलिस के अधिकारी के अनुसार, सिंह पहले जेल में रहने के दौरान गोगी गिरोह के सदस्यों के संपर्क में आया और उसके बाद उनके साथ जुड़ गया।

उन्होंने कहा कि हमारे पास सिंह के बार-बार बाहरी दिल्ली के इलाकों में अपराध करने की सूचना थी।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\