देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में एक व्यक्ति को नक्सलियों ने मार डाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में 48 वर्षीय एक व्यक्ति को नक्सलियों ने मार डाला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
बीजापुर, 17 जनवरी छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में 48 वर्षीय एक व्यक्ति को नक्सलियों ने मार डाला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नक्सलियों के एक समूह ने मिरतुर थाना क्षेत्र के हल्लूर गांव के निवासी सुक्कू हपका को बृहस्पतिवार शाम उसके घर से अगवा कर लिया और गला घोंटकर उसे मार डाला।
उन्होंने बताया कि बाद में उस इलाके में हपका का शव मिला।
अधिकारी ने बताया कि सुबह पुलिस का एक दल जब मौके पर पहुंचा तब उसे माओवादियों की भैरमगढ़ क्षेत्र समिति द्वारा जारी एक पर्चा मिला, जिसमें दावा किया गया था कि हपका पुलिस का मुखबिर था।
उन्होंने बताया कि हमलावरों की तलाश के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
पुलिस के अनुसार पिछले साल बस्तर क्षेत्र के बीजापुर सहित सात जिलों में माओवादी हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में 68 आम लोगों की जान चली गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2025 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

