देश की खबरें | केरल में नैतिकता के नाम पर किशोर की पिटाई करने पर एक व्यक्ति धरा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल बाल अधिकार आयोग ने सार्वजनिक रूप से अपनी सहपाठी के साथ घूम रहे 15 साल के एक छात्र की कथित नैतिकता के नाम पर की गयी पिटाई की घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है ।

तिरुवनंतपुरम, तीन मार्च केरल बाल अधिकार आयोग ने सार्वजनिक रूप से अपनी सहपाठी के साथ घूम रहे 15 साल के एक छात्र की कथित नैतिकता के नाम पर की गयी पिटाई की घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है ।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में एक ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है।

कन्नूर की इस स्तब्धकारी घटना का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को स्थानीय टेलीविजन चैनल का प्रसारण किया। उसके बाद आयोग ने इस मामले में दखल दिया।

इस वीडियो में पन्नूर में चालक जिनीश कथित रूप से दसवीं के इस छात्र को थप्पड़ मारते हुए और पीटते हुए नजर आ रहा है।

यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार आयोग के अध्यक्ष के वी मनोज कुमार ने फुटेज के आधार पर कार्रवाई की है।

किशोर के पिता के बयान का हवाला देते हुए आयोग ने कहा कि छात्र को अपनी सहपाठी के साथ जाने को लेकर पीटा गया। दोनों स्कूल में सेंकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) मॉडल परीक्षा देकर घर लौट रहे थे।

पिता ने यह आरोप भी लगाया कि दोनों पुलिस के पास गये लेकिन उसने गंभीरता नहीं दिखायी एवं दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया।

पुलिस ने इस आरोप का खंडन किया और कहा कि मामला दर्ज किया गया एवं चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\