देश की खबरें | मुंबई में चढ़ने से मना करने पर एक व्यक्ति ने बस बेस्ट में तोड़फोड़ की, पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र मलाड में बृहस्पतिवार को बेस्ट की खचाखच भरी बस में चढ़ने देने से मना करने पर 26 साल के एक व्यक्ति ने कथित रूप से उसमें तोड़फोड़ की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुंबई, नौ जून मुंबई के पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र मलाड में बृहस्पतिवार को बेस्ट की खचाखच भरी बस में चढ़ने देने से मना करने पर 26 साल के एक व्यक्ति ने कथित रूप से उसमें तोड़फोड़ की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया। सुबह भीड़भाड़ के दौरान मीठ पुलिस चौकी इलाके में यह घटना घटी।

बांगुर नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मेरविल एंथनी रोबेरो बस स्टॉप पर खड़ा था और जब बेस्ट की बस पहुंची तब उसने उसपर चढ़ने की कोशिश की लेकिन चालक ने उसे रोक दिया।

अधिकारी के अनुसार उसके बाद रोबेरो अपना आपा खो बैठा और वह बस के सामने खड़े होकर चालक को गालियां देने लगा। पुलिस के अनुसार उसने सड़क से एक ईंट उठाकर बस के आगे के शीशे पर दे मारी जिससे वह (शीशा)टूट गया।

पुलिस के मुताबिक इसी बीच बस में सवार किसी यात्री ने इस हमले का वीडियो बना डाला जिसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया और देखते ही देखते लोगों ने इसे खूब साझा किया।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बांगुर नगर थाने के निरीक्षक प्रमोद तावड़े ने कहा, ‘‘ चालक शंकर भीमा मोरे की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरूद्ध धारा 353 (जनसेवक को कार्य से ध्यान बंटाने के लिए हमला या आपराधिक बल प्रयोग) एवं भादंसं की अन्य संबंधी संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\