एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश: आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने पत्नी और बच्चों को जहरीला पदार्थ देकर मारा, खुद आत्महत्या कर ली

आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने पत्नी और बच्चों को जहर देकर मार डाला. पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने वालों में मां-बाप और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. बच्चों में दो बेटियां और एक बेटा है. शुरुआती पूछताछ में परिवार के आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है. उन्होंने बताया कि कि विवेक पर लोगों का काफी पैसा उधार हो गया था.

उत्तर प्रदेश: आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने पत्नी और बच्चों को जहरीला पदार्थ देकर मारा, खुद आत्महत्या कर ली
मौत I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

उत्तर प्रदेश, 5 जून : आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने पत्नी और बच्चों को जहर देकर मार डाला. पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने वालों में मां-बाप और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. बच्चों में दो बेटियां और एक बेटा है. शुरुआती पूछताछ में परिवार के आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है. कोतवाली पुलिस प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद में रहने वाले 37 वर्षीय विवेक शुक्ला, उसकी पत्नी अनामिका 34 दो बेटियां पोयम शुक्ला (10 वर्ष), ऋतु शुक्ला (7 वर्ष) और बेटा बबल शुक्ला 5 वर्ष शुक्रवार को मृत पाए गए.

सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि पत्नी, बच्चों की हत्या करने के बाद पिता ने आत्महत्या की है. उन्होंने बताया कि एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें विवेक शुक्ला ने लिखा है कि आर्थिक तंगी के चलते वह यह कदम उठा रहा है. वह अपने परिवार को कोई सुख नही दे पाया.

यह भी पढ़ें: Lockdown 5.0: यूपी के मुजफ्फरनगर में आर्थिक तंगी से परेशान गन्ना किसान ने की आत्महत्या, प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरा

उन्होंने बताया कि कि विवेक पर लोगों का काफी पैसा उधार हो गया था. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है .

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2020 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).