देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने गोली मारकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत एक व्यक्ति ने देसी पिस्तौल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गाजियाबाद, तीन अगस्त उत्तर प्रदेश के नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत एक व्यक्ति ने देसी पिस्तौल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

लोनी के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सूर्यबली मौर्य ने बताया कि घटना लोनी थाना क्षेत्र की प्रकाश विहार कॉलोनी की है।

उन्होंने बताया, “मृतक ओमवीर तोमर (42) नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। पुलिस ने उसके शव के पास से 315 बोर की एक देसी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किये हैं।”

अधिकारी ने बताया, “मृतक के सिर पर गोली लगी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर भूतल पर मौजूद परिवार के सदस्य ऊपर गए, जहां उन्होंने ओमवीर को खून से लथपथ पाया।”

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पिस्तौल से उंगलियों के निशान एकत्र कर लिए हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के कुछ घंटे बाद मृतक के पिता अशोक तोमर मौके पर पहुंचे और आरोप लगाया कि ओमवीर ने अपनी पत्नी पूनम के कारण आत्महत्या की है।

मृतक के पिता ने बताया कि ओमवीर और पूनम की शादी 21 साल पहले हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू