एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के आजादपुर इलाके में एक व्यक्ति ने किसी मुद्दे पर कहासुनी होने के बाद अपने दोस्त की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

नयी दिल्ली, 17 जुलाई दिल्ली के आजादपुर इलाके में एक व्यक्ति ने किसी मुद्दे पर कहासुनी होने के बाद अपने दोस्त की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान शालीमार बाग गांव निवासी अभिषेक (23) के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) ऊषा रंगनानी ने बताया कि शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात लगभग दो बजे आदर्श नगर थाने के कर्मी आपात प्रतिक्रिया वाहन से आजादपुर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे कि इसी दौरान उन्हें रामलीला मैदान के पास एक व्यक्ति घायल हालत में पड़ा मिला।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति को तुरंत बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के सीने में गोली लगी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान पता चला कि अभिषेक अपने एक दोस्त से मिलने आजादपुर के रामलीला मैदान के पास गया था। वहां, किसी बात पर उनके बीच तीखी बहस हुई। इसी दौरान, अभिषेक का दोस्त उत्तेजित हो गया और पीड़ित के सीने में कथित तौर पर गोली मार दी।’’

डीसीपी ने कहा कि आदर्श नगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है। कई टीम का गठन किया गया है और हमलावर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2022 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).