एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा के जींद में दुष्कर्म के लिए एक व्यक्ति को दस वर्ष के कारावास की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद की एक अदालत ने दुष्कर्म के मामले में दोषी को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है और 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।

देश की खबरें | हरियाणा के जींद में दुष्कर्म के लिए एक व्यक्ति को दस वर्ष के कारावास की सजा

जींद, 18 मार्च हरियाणा के जींद की एक अदालत ने दुष्कर्म के मामले में दोषी को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है और 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।

अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) डॉ. चंद्रहास ने मंगलवर को दोषी को सजा सुनाई। जुर्माना न भरने पर उसे एक और साल जेल में बिताना होगा।

अभियोजन पक्ष के अनुसार शहर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने 23 मार्च 2023 को दी शिकायत में बताया था कि उसके पड़ोसी सचिन ने बहाने से उसे रात को

घर बुलाया और फिर उससे दुष्कर्म किया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार पीड़िता ने शिकायत में यह भी कहा था कि घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी।

महिला थाने ने पीड़िता की शिकायत पर सचिन के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। तब से मामला अदालत में विचाराधीन था।

मंगलवार को अदालत ने सचिन को दस साल कैद की सजा सुनाई और 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2024 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).