एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक व्यक्ति ने विवाहेत्तर संबंधों के संदेह में अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी और बेटी को घर के दूसरे कमरे में बंद कर वहां से भाग गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या की

नयी दिल्ली, 18 सितंबर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक व्यक्ति ने विवाहेत्तर संबंधों के संदेह में अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी और बेटी को घर के दूसरे कमरे में बंद कर वहां से भाग गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की 15 वर्षीय बेटी के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने रविवार शाम पुलिस को इसकी सूचना दी।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने बताया कि पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और महिला का शव बिस्तर के नीचे पाया। मृतक महिला की बेटी ने उसकी पहचान द्रौपदी के रूप में की।

टिर्की के मुताबिक, पूरे कमरे में खून के धब्बे थे। उन्होंने बताया कि महिला के सिर पर चोट के निशान थे और उसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था।

टिर्की के अनुसार, लड़की ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां को आखिरी बार 16 सितंबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे देखा था और उसका सौतेला पिता सुनील उसी दिन से लापता है।

टिर्की ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि सुनील और द्रौपदी के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

टिर्की के मुताबिक, जांच में पता चला है कि द्रौपदी की पहली शादी ज्योतिष यादव नामक व्यक्ति से हुई थी, जिससे उसके चार बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि अन्य तीन बच्चे यादव के साथ बिहार में रहते हैं, जबकि एक बेटी महिला के पास थी।

टिर्की के अनुसार, सुनील और द्रौपदी की एक-दूसरे से कोई संतान नहीं थी।

उन्होंने बताया, "प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि सुनील को द्रौपदी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था, जिसके कारण दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता था। सुनील को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2023 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).