एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में एक व्यक्ति ने शादी का दबाव डाल रही महिला की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में 38 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शादी करने का दबाव डाल रही महिला मित्र की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में एक व्यक्ति ने शादी का दबाव डाल रही महिला की हत्या की

नयी दिल्ली, 17 जून दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में 38 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शादी करने का दबाव डाल रही महिला मित्र की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपी संजय को वर्ष 2011 में अपनी पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था और उसने आठ साल जेल में बिताए थे। वह वसंत कुंज के मसूदपुर गांव का निवासी है।

पुलिस ने बताया कि 24 मई को वसंत कुंज में चर्च रोड के निकट एक खाली भूखंड पर एक महिला का शव मिला था। स्थानीय निवासी शव को पहचान नहीं पाए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस का अनुमान था कि जिस स्थान पर शव मिला, वह मुख्य सड़क से कुछ दूरी पर है और आसपास के रहने वाला कोई व्यक्ति ही वहां जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पुलिस को शव के पास महरौली की एक दुकान का ‘कैरी बैग’ भी मिला।

पुलिस ने मृतक की पहचान के लिये महरौली, फतेहपुर बेरी, वसंत कुंज और कापसहेड़ा इलाकों में दर्जियों से संपर्क किया। काफी पूछताछ के बाद शव की पहचान महरौली में वार्ड संख्या-3 की निवासी के रूप में हुई, जो 22 मई को अपने घर से लापता हो गई थी।

महिला के पति, माता-पिता और बच्चों से गहन पूछताछ की गई और पता चला कि वह वसंत कुंज इलाके में चर्च रोड पर शांति कुंज में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) मनोज सी. ने कहा कि निगरानी फुटेज के विश्लेषण में महिला को घटना वाले दिन एक अज्ञात व्यक्ति के साथ जाते देखा गया। बाद में व्यक्ति की पहचान संजय के रूप में हुई और बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

डीसीपी ने कहा कि पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि काफी समय से महिला के साथ उसके संबंध थे। जब उसने उसे शादी के लिए मजबूर करना शुरू किया, तो उसने उससे छुटकारा पाने की योजना बनाई।

डीसीपी ने कहा कि घटना के दिन उसने पहले शराब पी और फिर महिला को साइकिल पर एक जगह ले गया और वहीं ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2022 05:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).