Harayana Shocker: हरियाणा पुलिस की हिरासत में राजस्थान के एक व्यक्ति की मौत
साइबर धोखाधड़ी के आरोप में हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए राजस्थान के एक व्यक्ति की रविवार को एक अस्पताल में मौत हो गई.
फरीदाबाद, 23 जुलाई: साइबर धोखाधड़ी के आरोप में हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए राजस्थान के एक व्यक्ति की रविवार को एक अस्पताल में मौत हो गई. मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति के साथ मारपीट की थी. पुलिस के मुताबिक, राजस्थान के गोबिंदगढ़ के टिकरी गांव के रहने वाले शैकुल (30) को चार अन्य लोगों के साथ 20 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था. यह भी पढ़ें: हरियाणा पुलिस की हिरासत में राजस्थान के एक व्यक्ति की मौत
पुलिस ने 21 जुलाई को आरोपियों को अदालत में पेश किया था,जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था. उसी दिन शैकुल ने पुलिस को बताया कि उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया तथा चिकित्सकों ने दवा देकर उसे वापस भेज दिया.
उसने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर आरोपी को वापस अस्पताल ले जाया गया. रविवार सुबह करीब पांच बजे शैकुल ने फिर पुलिस को अपनी तबीयत खराब होने की सूचना दी.
पुलिस ने बताया कि एक पुलिस टीम उसे अस्पताल ले गई, जहां करीब दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई. उसने बताया कि मामले की न्यायिक जांच शुरु कर दी गई है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2023 01:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

