एजेंसी न्यूज

नोएडा में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि सलारपुर में रहने वाला राजेश कुमार (45 वर्ष) फेस-2 क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन की वजह से कंपनी बंद हो गई थी।

नोएडा में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या
जमात

नोएडा (उप्र), 27 अप्रैल, नोएडा के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र की सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने सोमवार तड़के अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर की।

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि सलारपुर में रहने वाला राजेश कुमार (45 वर्ष) फेस-2 क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन की वजह से कंपनी बंद हो गई थी।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि राजेश ने हाल में अपने बेटे की शादी की थी, जिसके लिए उसने काफी कर्ज लिया था।

सिंह ने बताया कि राजेश की पत्नी के अनुसार बंद के चलते कामकाज बंद हो गया था तथा राजेश कर्ज नहीं उतार पाने के कारण परेशान था। उसने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या ली।

सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).