एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | विवाहिता से अवैध संबध की आशंका में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, एक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम जिले के पटौदी इलाके में एक व्यक्ति और उसके साथियों ने 26 वर्षीय एक वाहन चालक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि चालक के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | विवाहिता से अवैध संबध की आशंका में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, एक गिरफ्तार

गुरुग्राम, 12 अगस्त गुरुग्राम जिले के पटौदी इलाके में एक व्यक्ति और उसके साथियों ने 26 वर्षीय एक वाहन चालक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि चालक के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि जटोली गांव निवासी पवन शनिवार शाम को घर से निकला था, लेकिन वापस घर नहीं आया। रविवार सुबह कुछ लोगों ने उसे नाले में घायल अवस्था में पड़ा देखा और अस्पताल पहुंचाया।

मृतक के भाई राहुल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उसने शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे पवन को फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद था।

राहुल ने बताया, ‘‘रविवार सुबह मुझे सूचना मिली कि मेरा भाई पवन पटौदी के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। जब मैं वहां पहुंचा तो पवन की हालत गंभीर थी और चिकित्सकों ने उसे गुरुग्राम के एक अस्पताल में रेफर कर दिया था।’’

शिकायतकर्ता ने कहा, ‘‘पवन ने मुझे बताया कि राजेश उर्फ ​​लंबू, अंकित, संग्राम, मोहन हलवाई और दो अन्य लोगों ने उसे बेरहमी से पीटा और नाले में फेंक कर भाग गए। कुछ लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। गुरुग्राम के अस्पताल में इलाज के दौरान मेरे भाई ने दम तोड़ दिया।’’

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर रविवार को पटौदी थाने में छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। उसने बताया कि राजेश को शक था कि पवन का उसकी पत्नी के साथ संबंध है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

गुरुग्राम पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पोस्टमार्टम के बाद शव पीड़ित परिवार को सौंप दिया गया है। हम बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2024 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).