देश की खबरें | दिल्ली के रघुबीर नगर में आपसी विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम दिल्ली के रघुबीर नगर में कुछ लोगों ने 27 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन जनवरी पश्चिम दिल्ली के रघुबीर नगर में कुछ लोगों ने 27 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान सतेंद्र के रूप में हुई है, जो शिवाजी विहार की जनता कालोनी का रहने वाला था। वह पहले लूट और चोरी समेत करीब आठ मामलों में संलिप्त पाया गया था।

पुलिस ने कहा कि झगड़े का सटीक कारण फरार संदिग्धों को पकड़ने के बाद ही पता चल पाएगा।

पुलिस के अनुसार शनिवार और रविवार की दरमियानी रात सतेंद्र और उसके दोस्तों नितिन तथा मनीष का विक्की नाम के व्यक्ति के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद विक्की ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेसबॉल के बल्लों से सतेंद्र पर हमला कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया कि सतेंद्र को गुरु गोबिंद सिंह सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

अधिकारी ने कहा कि पीड़ित के दोस्तों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि जब झगड़ा शुरू हुआ तब वे विक्की के घर के पास थे, लेकिन जब उन्होंने सतेन्द्र को पीटना शुरू किया, तब वे वहां से भाग गए।

पुरोहित ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और वारदात के पीछे की मंशा का पता लगाया जा रहा है।

डीसीपी ने कहा कि संदिग्ध विक्की पहले 2017 में पंजाबी बाग थाने में दर्ज जुए के मामले में संलिप्त पाया गया था। वह अपने साथियों के साथ फरार है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि उनके भागने के रास्ता का पता लगाया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर