देश की खबरें | मुंबई में विधानभवन के बाहर एक व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मंगलवार को कहा कि उस्मानाबाद जिले के एक व्यक्ति ने जमीन को लेकर विवाद में भाई से झगड़ा होने के बाद सुबह यहां विधानभवन के बाहर आत्मदाह कर अपनी जान देने की कोशिश की।

मुंबई, 23 अगस्त महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मंगलवार को कहा कि उस्मानाबाद जिले के एक व्यक्ति ने जमीन को लेकर विवाद में भाई से झगड़ा होने के बाद सुबह यहां विधानभवन के बाहर आत्मदाह कर अपनी जान देने की कोशिश की।

फड़णवीस ने कहा कि महाराष्ट्र विधानभवन के इनोक्स गेट के समीप यह घटना घटी जो दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार स्थिति पर नजर रख रही है।

विधान परिषद में विपक्ष द्वारा इस घटना का ब्योरा मांगे जाने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘धाराशिव के किसान सुभाष देशमुख ने शरीर पर केरोसिन डालने के बाद आग लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की।’’

उन्होंने कहा कि देशमुख का जमीन विवाद में अपने भाई के साथ झगड़ा हुआ था। उनके अनुसार कुछ महीने पहले देशमुख के पिता ने भी इसी मुद्दे को लेकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था।

फड़णवीस ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को इस मुद्दे के आधिकारिक स्तर पर पहुंच जाने की स्थिति में उसका समाधान करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रथम दृष्टया, वह 15-20 प्रतिशत झुलस गया। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है।’’

पहले एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझायी और वे देशमुख को अस्पताल ले गये।

उन्होंने बताया था कि वह होश में है तथा मरीन ड्राइव पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान