देश की खबरें | गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल पर जूता फेंकने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के वड़ोदरा जिले में उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल की ओर जूता फेंकने के सिलसिले में पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और दावा किया कि वह ‘कांग्रेस कार्यकर्ता’ है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 28 अक्टूबर गुजरात के वड़ोदरा जिले में उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल की ओर जूता फेंकने के सिलसिले में पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और दावा किया कि वह ‘कांग्रेस कार्यकर्ता’ है।

वड़ोदरा जिले में करजन तालुका के कुराली गांव में सोमवार को जूते से 'हमले' की यह घटना तब हुई जब पटेल उपचुनाव संबंधी एक रैली के बाद जब मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़े | IPL: दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ रह चुका ये खिलाड़ी छुडा रहा है नीतीश सरकार के छक्के, लाखों युवाओं का मिल रहा समर्थन.

एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया कि पटेल की ओर फेंका गया जूता उनसे कुछ दूर जाकर गिरा।

वड़ोदरा पुलिस के अनुसार आरोपी रश्मिन पटेल जिले के शिनोर तालुका का निवासी है और कांग्रेस कार्यकर्ता है। लेकिन कांग्रस ने पुलिस के दावे को खारिज किया है और कहा कि रश्मिन पटेल असल में भाजपा कार्यकर्ता है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: पहले चरण की 71 सीटों पर मतदान समाप्त, शाम 5 बजे तक हुई 51.91 फीसदी वोटिंग, कई दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद.

पुलिस अधीक्षक सुधीर देसाई ने वड़ोदरा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ गुप्त सूचना के आधार पर हमने कांग्रेस कार्यकर्ता रश्मिन पटेल को नितिन पटेल की ओर जूता फेंकने को लेकर गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल फोन पर मिले एक ऑडियो क्लिप में वह यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसकी योजना सफल रही। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम जांच कर रहे हैं कि कहीं और लोग तो भी इसमें शामिल नहीं थे।’’

इस पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने मीडिया से कुछ दस्तावेज साझा करते हुए दावा किया कि रश्मिन पटेल भाजपा कार्यकर्ता है और उसका संबंध असंतुष्ट गुट से है।

उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात निर्वाचन आयोग के इस दस्तावेज के अनुसार रश्मिन पटेल ने 2010 में भाजपा के टिकट पर शिनोर तालुका पंचायत चुनाव जीता था। भाजपा ने उसे शिनोर तालुका पंचायत की कार्यकारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया था और वह 2010-13 इस पद पर रहा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पुलिस को तटस्थ रहना रहना चाहिए और भाजपा कार्यकर्ता की भांति व्यवहार नहीं करना चाहिए। रश्मिन पटेल भाजपा कार्यकर्ता है और असंतुष्ट गुट से है।. भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी के चलते जूता उछाला गया। ’’

भाजपा नेता सतीश पटेल ने कहा, ‘‘ रश्मिन पटेल भाजपा में नहीं है। वह कांग्रेस कार्यकर्ता था और उसने 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले अक्षय पटेल के लिए काम किया जब वह कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे। अक्षय पटेल भी उसे जानते हैं।’’

कारजन समेत राज्य के आठ विधानसभा क्षेत्रों में तीन नवंबर को उपचुनाव के तहत वोट पडेंगे। अक्षय पटेल समेत कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद यहां उपुचनाव की जरूरत पड़ी। अक्षय ने 2017 में कारजन सीट से जीत दर्ज की थी और अब भाजपा ने उपचुनाव में उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\