देश की खबरें | ठाणे में बड़े भाई की हत्या करने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे शहर के कोपरी इलाके में किसी विवाद को लेकर बड़े भाई की हत्या करने के आरोप में 45 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

ठाणे, चार जुलाई महाराष्ट्र में ठाणे शहर के कोपरी इलाके में किसी विवाद को लेकर बड़े भाई की हत्या करने के आरोप में 45 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

कोपरी पुलिस थाने के थाना प्रभारी अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दो जुलाई को महेश (48) की उसकी दुकान में हत्या करने के आरोप में उसके भाई अनिल चावला और दो अन्यों को शुक्रवार को पकड़ा।

यह भी पढ़े | दिल्ली: राष्ट्रपति कोविंद ने आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ द्वारा आयोजित समारोह का किया उद्घाटन: 4 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि चावला भाइयों की कोपरी में एक दुकान है और छोटे-छोटे मुद्दों को लेकर आए दिन उनका झगड़ा होता रहता है।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना दो जुलाई की है। आरोपी ने किसी भारी वस्तु से अपने भाई पर कथित तौर पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े | श्रीनगर में आतंकी अपना आधार नहीं बनाएं, इसका ध्यान रख रहें है सुरक्षा बल: पुलिस महानिरीक्षक.

उन्होंने बताया कि आरोपी ने हत्या करने के लिए दुकान में काम करने वाले दो लोगों की मदद ली थी।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\