देश की खबरें | हरियाणा के नूंह में एक व्यक्ति और उसके तीन बच्चे मृत पाए गए; हत्या का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में नूंह के एक गांव में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव फांसी पर लटका मिला, जबकि उसके तीन बच्चों के शव उनके घर के बिस्तर पर पड़े मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नूंह, दो सितंबर हरियाणा में नूंह के एक गांव में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव फांसी पर लटका मिला, जबकि उसके तीन बच्चों के शव उनके घर के बिस्तर पर पड़े मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधू ने उन्हें मार डाला।

पुलिस ने कहा कि जीत सिंह (34) का शव छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया, जबकि उनके 12 और आठ साल की उम्र के दो बेटों और 10 वर्षीय बेटी के शव गंगोली गांव में उनके घर के एक कमरे में बिस्तर पर पड़े पाए गए।

पुलिस को दी शिकायत में सिंह के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधू मीना ने अपने मित्र और अपने माता-पिता की मदद से शुक्रवार की रात अपने पति की हत्या कर दी और उसके शव को फांसी पर लटका दिया।

पुलिस ने बताया कि उसने उस पर तीन बच्चों को जहर देने का भी आरोप लगाया।

उसने कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार, मीना, जीत सिंह की दूसरी पत्नी है और दंपति के तीन बच्चे थे।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मीना, उसके माता-पिता और उसके मित्र रोहित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान