देश की खबरें | पश्चिमी सिंहभूम में भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगलवार को भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।
चाईबासा, चार मार्च झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगलवार को भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के हुसीपी के जंगलों में तलाशी ली और ये हथियार बरामद किए।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि सुरक्षा बलों ने विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया और बम निरोधक दस्ते ने 10-10 किलोग्राम के दो आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) नष्ट कर दिए।
उन्होंने बताया कि बरामद किये गये हथियारों में एक देसी पिस्तौल, दो कार्बाइन, एक ‘बोल्ट एक्शन राइफल’, 13 .303 बोर कारतूस, 7.62 मिमी के आठ गोला-बारूद, 58 डेटोनेटर सहित कई सामान बरामद किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)