एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के रघुवीर नगर में युवक की हत्या के आरोप में एक किशोर पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम दिल्ली के रघुवीर नगर में सोमवार को सुबह किसी बात पर कहासुनी हो जाने पर एक किशोर ने चाकू घोंपकर 22 वर्षीय एक युवक की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली के रघुवीर नगर में युवक की हत्या के आरोप में एक किशोर पकड़ा गया

नयी दिल्ली, 27 जून पश्चिम दिल्ली के रघुवीर नगर में सोमवार को सुबह किसी बात पर कहासुनी हो जाने पर एक किशोर ने चाकू घोंपकर 22 वर्षीय एक युवक की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, रॉबिन नामक युवक को जब चाकू घोंपा गया तब वह नशे में था। इस घटना के सिलसिले में रोबिन के पड़ोसी 17 वर्षीय एक किशोर को पकड़ा गया है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई और बात बढ़ गई। इसी बीच किशोर अपने घर जा कर चाकू ले आया और रॉबिन को उसने चाकू घोंप दिया।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, रॉबिन को एक समीपस्थ अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा, ‘‘ भादंसं की धारा 302 (हत्या) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। किशोर को पकड़ लिया गया है और वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है । ’’

उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2022 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).