देश की खबरें | सड़क किनारे खड़े चार लड़कों पर तेज रफ्तार ट्रक पलटा, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में रविवार देर रात रौसा थाना क्षेत्र के चहलारी गेट के पास सड़क किनारे खड़े चार किशोरों पर तेज रफ्तार ट्रक पलटने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सीतापुर (उप्र), 16 जून उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में रविवार देर रात रौसा थाना क्षेत्र के चहलारी गेट के पास सड़क किनारे खड़े चार किशोरों पर तेज रफ्तार ट्रक पलटने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मुन्ना (16), सूफियान (15), अल्ताफ (15) और अल्फाज (14) के रूप में हुई है, जो सभी बहराइच जिले के निवासी थे।

रौसा थाना प्रभारी हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि धान की भूसी से भरा एक ट्रक सीतापुर से बहराइच जा रहा था। पुल पर मुड़ते समय यह पलट गया और चार लोग इसके नीचे आ गए।

वहां मौजूद लोगों का कहना है कि ये लोग सड़क के किनारे अपनी मोटरसाइकिल के पास खड़े थे। ये चारों युवक शादी समारोह में शामिल होने मरूबेहड़ आए थे और आपस में बात कर रहे थे, तभी ट्रक पलट गया और उनके ऊपर गिर गया।

स्थानीय निवासियों ने चारों किशोरो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\