एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गाजियाबाद में तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों के एक समूह को टक्कर मारी, श्रद्धालुओं ने की पिटाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद जिले के मोदीनगर कस्बे में मंगलवार रात कथित तौर पर नशे में धुत व्यक्ति ने अपनी तेज रफ्तार कार से कांवड़ियों के एक समूह को टक्कर मार दी, जिससे गुस्साए श्रद्धालुओं ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसके साथ मारपीट की।

देश की खबरें | गाजियाबाद में तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों के एक समूह को टक्कर मारी, श्रद्धालुओं ने की पिटाई

गाजियाबाद (उप्र), नौ जुलाई गाजियाबाद जिले के मोदीनगर कस्बे में मंगलवार रात कथित तौर पर नशे में धुत व्यक्ति ने अपनी तेज रफ्तार कार से कांवड़ियों के एक समूह को टक्कर मार दी, जिससे गुस्साए श्रद्धालुओं ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसके साथ मारपीट की।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना रात करीब 10:30 बजे राज चौपला के पास हुई। पुलिस के अनुसार हरिद्वार से गंगा जल लेकर राजस्थान के मेवात लौट रहे कांवड़ियों के एक समूह को कार ने टक्कर मार दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर के परिणामस्वरूप तीर्थयात्री हरकेश, ओम और अनुज घायल हो गए और उनकी कांवड़ टूट गईं।

दुर्घटना से क्रोधित होकर, श्रद्धालुओं ने कार में तोड़फोड़ की और कार चालक राजीव शर्मा के साथ मारपीट की।

सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीर्थयात्रियों को शांत किया और घायल चालक को हिरासत में ले लिया।

अधिकारी ने बताया कि उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया और वाहन को जब्त कर लिया गया।

मोदीनगर के सहायक पुलिस आयुक्त ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि चालक शराब के नशे में था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).