विदेश की खबरें | थिएटर में एक लड़की की गोली मारकर हत्या, टिकटॉक स्टार को जख्मी किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी कैलिफोर्निया के कोरोना काउंटी के एक थिएटर में ‘द फोरएवर पर्ज’ नाम की फिल्म देख रही थी।
दक्षिणी कैलिफोर्निया के कोरोना काउंटी के एक थिएटर में ‘द फोरएवर पर्ज’ नाम की फिल्म देख रही थी।
अधिकारी टोबियास कोरोबेकलिस ने केटीएलए- टीवी को बताया कि थिएटर के कर्मियों को स्थानीय समयनुसार रात साढ़े नौ बजे के बाद दोनों लड़कियां खून से लथपथ पड़ी मिलीं।
पुलिस ने बताया कि रेली गुडरिच की मौत हो गई है जबकि एंथोनी बारजस जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं। बारजस के टिकटॉक और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर लाखों फोलोअर हैं।
पुलिस ने कहा कि जांचकर्ताओं को कुछ सबूत मिले हैं लेकिन कोई बंदूक नहीं मिली है। पुलिस घटना को अंजाम देने की कोई मंशा नहीं बता सकी है न ही उनके पास आरोपी की पहचान के बारे में कोई जानकारी है।
पुलिस के सामने परेशानी यह है कि फिल्म देखने कम लोग पहुंचे थे। कोरोबेकलिस ने अपील की है कि थिएटर या आसपास मौजूद किसी शख्स को कोई जानकारी है तो वह उसे उनके साथा साझा करे।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)