देश की खबरें | रांची में लाइटिंग टावर गिरने की घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड की राजधानी रांची के जिला प्रशासन ने एक ऊंचे लाइटिंग टावर के ढहने की घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई थी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रांची, पांच फरवरी झारखंड की राजधानी रांची के जिला प्रशासन ने एक ऊंचे लाइटिंग टावर के ढहने की घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई थी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समिति के सदस्यों से घटनास्थल पर जाकर जांच करने और जल्द से जल्द विवरण सौंपने को कहा है।

रांची के निकट मंगलवार को एक ऑटो रिक्शा पर यह टावर के गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई व पांच अन्य घायल हो गये।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि समिति के सदस्यों में एक जिला भूमि अधिग्रहण अधिकारी और सड़क निर्माण विभाग (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता शामिल रहेंगे।

मंगलवार को एक पुलिस अधिकारी ने कहा था कि टावर एक स्थिर ऑटो-रिक्शा पर गिर गया, जिसमें लगभग आठ यात्री सवार थे।

घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच, स्थानीय लोगों ने अधिकारियों की ओर से लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग करते हुए मंगलवार को लगभग पांच घंटे तक यातायात बाधित रखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now