देश की खबरें | उत्तराखंड के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले में एक वनकर्मी की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में शुक्रवार को एक बाघ ने बाइक सवार दो वन कर्मियों पर हमला कर दिया, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
ऋषिकेश (उत्तराखंड), 17 जून उत्तराखंड के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में शुक्रवार को एक बाघ ने बाइक सवार दो वन कर्मियों पर हमला कर दिया, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
सीटीआर निदेशक नरेश कुमार ने कहा कि तीन दिनों में टाइगर रिजर्व क्षेत्र में इस तरह की यह दूसरी घटना है।
उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार को पार्क के धनगढ़ी गेट से महज एक किलोमीटर की दूरी पर हुई।
अधिकारी ने बताया कि रिजर्व में ठीक उसी स्थान पर 15 जून को बाइक सवार एक मजदूर को बाघ ने मार डाला था।
उन्होंने कहा कि घटना के बाद रिजर्व में दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।
इलाके में बाघों की गतिविधियों का पता करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)